बाड़मेर। बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली में पलट गई। नीचे दबने से एक की मौत हो गई। वहीं 3 सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पादरू हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना बालोतरा जिले के सिवाना थाने के पादरू-पाऊं रोड देर रात की है। सूचना मिलने पर पादरू चौकी प्रभारी मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क मार्ग से हटवाया। मृतक के शव को सिवाना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सिंगल रोड होने के कारण हादसा होना सामने आया है। पुलिस के अनुसार गुजरात निवासी चार जने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गुरुवार रात को पादरू की तरफ आ रहे थे। पादरू-पाऊं सड़क मार्ग पर इटवाया फांटा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इससे भोमा (30) पुत्र भारती निवासी आगथला गुजरात के ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं पर्वत पुत्र हेमचंद निवासी अगतला, अचू पुत्र वीरमाझी कोहली निवासी जडियाली पुलिस थाना अगतला, अचला पुत्र हरजी निवासी कोटडा गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलो को पादरू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। वहीं मृतक के शव को ट्रॉली से नीचे निकालकर सिवाना हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पादरू चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया- ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक की मौत हुई है। वही तीन जने घायल हुए है। सभी लोग गुजरात से पादरू की तरफ आ रहे थे। लकड़ी काटने का काम करते है। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से बालोतरा रेफर कर दिया गया। घटना स्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
How to Build a Diversified Investment Strategy
July 8, 2025
6:37 pm
Trading vs Investing: What You Should Know
July 8, 2025
6:37 pm
Stock and ETF Ideas for Active Investors
July 8, 2025
6:35 pm
Steps to Acquire and Withdraw Digital Coins
July 8, 2025
6:27 pm

ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से एक मौत, 3 घायल : तीनों को किया रेफर, गुजरात से मजदूरी करने के लिए आए थे


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान