जयपुर। जिले के मुरलीपुरा थाना इलाके में 55 वर्षीय एक महिला के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित अपने महिला दोस्त के साथ शाम को ईवनिंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान बाइक पर आये बदमाशों ने झपट्टा मार के वारदात को अंजाम दिया। महिला अपनी अन्य दोस्त की सहायता से घर पहुंची और पुलिस को फोन कर के घटना की जानकारी दी। जांच अधिकारी अनिता वर्मा ने बताया कि केडिया पैलेस चौराहे के पास 13 नवम्बर को ईवनिंग वॉक पर निकली सीता मोदानी (55) पत्नी वल्लभ दास मोदानी निवासी आर्य नगर श्री सांई रेजिडेंसी के साथ चैन स्नैचिंग की वारदात हुई। चैन स्नैचिंग की वारदात बाइक सवार दो बदमाशों ने की महिला ने रिपोर्ट दी है कि वह अपनी महिला मित्र पल्लवी के साथ रोज की तरह खाना खाकर ईविंग वॉक पर निकली थी। जैसे ही वह दोनों केडिया पैलेस चौराहा के पास पहुंचे पीछे से बाइक पर आये दो बदमाशों ने उस के गले पर झपट्टा मार के उस की सोने की चैन तोड़ ली। बदमाश वारदात करने के बाद दादी का फाटक की तरफ भाग गए। दोनों महिलाएं एकाएक हुई घटना से काफी सहम गई। जिसके बाद घटना को लेकर परिवार को जानकारी दी गई। परिवार ने पुलिस को बताया मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन पुलिस के हाथ कोई भी सीसीटीवी फुटेज नहीं लगा। महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
I Can’t Pay For A Divorce Lawyer What Are My Choices?
February 16, 2026
6:39 am
Manual Completo visando o Mouse Fortune
February 16, 2026
6:37 am
Recenzia: Roulettino slovakia: najlepšia alternatíva pre hazardné hry u nás.
February 16, 2026
6:25 am
Understanding the Fundamentals of Procurement
February 16, 2026
6:16 am

55 वर्षीय महिला से हुई चैन स्नैचिंग : ईवनिंग वॉक पर निकली महिला से बदमाशों ने छीनी सोनी की चैन,बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

