रुदावल। रुदावल पुलिस थाने की बांध बारैठा पुलिस चोकी के अंदर दो पक्ष आपस में झगड़ पड़े। जब पुलिसकर्मी ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो एक महिला ने कांस्टेबल पर ही हमला करते हुए कांस्टेबल के चप्पल मार दी और पति ने धक्का-मुक्की कर दी। पति-पत्नी ने चोकी के सामने बयाना-बसेडी रोड़ पर बैठकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो महिला सहित चार जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। चाैकी प्रभारी ने रुदावल थाने में राजकार्य में बाधा पहुंचाने व आधा घंटे स्टेट हाइवे जाम करने का मामला दर्ज करवाया है। रुदावल एसएचओ नरेन्द्र सिंह ने बताया कि चोकी प्रभारी एएसआई भरतलाल ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि गुरूवार को वह बांध बारैठा चोकी पर काम कर रहा था। तभी वहां पर नगला बांध बारैठा निवासी पति-पत्नी बनवारी व मिथलेश आए। उन्होंने बताया उन्होंने एक रिपोर्ट करवाई है उसकी जांच करें। रिपोर्ट के आधार पर उनके बयान लिए गए। साथ ही उनसे कहा कि मामले को लेकर गवाहों के बयान लेने मैं आपके गांव नगला बारैठा आ रहा हूं। आपके खिलाफ भी मीना कुमारी पत्नी साेनू जाटव ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एएसआई बयान लेकर वापस चोकी पर आए तो पीछे से मिथलेश व इसका पति बनवारी चोकी पर आ गए। दोनों कहने लगे कि जो हमने बयान दिए हैं उसकी मोबाइल में फोटो खींचने दें। जिस पर एएसआई ने कॉपी देने से मना कर दिया। जिससे गुस्सा होकर मिथलेश ने अपना मोबाइल निकालकर एएसआई का वीडियो बनाते हुए उन्हें धमकी देने लगी। तभी दूसरे पक्ष की मीना व पति सोनू भी चोकी पर आ गए। जहां मिथलेश व मीना चाैकी के अंदर झगड़ पड़े। वहां मौजूद लोगों ने दोनों में बीच बचाव करवाया। इतने में मिथलेश ने कांस्टेबल मनोज के चप्पल मार दी व पति बनवारी ने धक्का-मुक्की कर दी।

लेटेस्ट न्यूज़
To Сlick Or To not Clicк on: Alexis Andrews Porn Αnd Running a blog
February 13, 2026
2:09 am
Enhancing Your Wins at Casino Spinmacho
February 13, 2026
2:03 am
FiveWays You should utilize Sex Toys To Turn into Irresistible To Customers
February 13, 2026
1:57 am
What Alberto Savoia Can Train You About Sex Toys
February 13, 2026
1:56 am

दो पक्ष आपस में झगड़े : चौकी में भिड़े दो पक्ष, पुलिसकर्मी ने बचाया तो महिला ने की धक्का-मुक्की, चप्पल भी मारी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

