बाड़मेर। मेगा हाइवे पर थार जीप ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार मासूम उछलकर दूर झाड़ियों में जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। घटना बालोतरा जिले के सिणधरी थाने के गांदेसरा गांव की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को सिणधरी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामले की जांच जारी है। सिणधरी थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया- गांदेसरा गांव निवासी पति और उसकी पत्नी अपने 5-6 साल के मासूम बच्चे के साथ बाइक पर अपने घर की लौट रहे थे। इस दौरान थार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हड़मत सिंह व पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चा उछलकर झाड़ियों में गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पति-पत्नी को संभाला, तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने इधर-उधर देखा तो झाड़ियों में मासूम मिला। बच्चे को सिणधरी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। थार ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
Doing Hospice Care Research
February 10, 2026
11:55 am
Diyarbakır Esc Escort
February 10, 2026
11:54 am
The Proper Way To Find Health Insurance That Is Right For You
February 10, 2026
11:53 am
tambroker 56H
February 10, 2026
11:51 am

थार ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, मौत : मासूम गोद से उछलकर झाड़ियों में गिरा, सिणधरी हॉस्पिटल में इलाज जारी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

