बहरोड़। शहर के रीको इंडस्ट्रीज एरिया फेस 2 में स्थित प्लास्टिक के पाइप बनाने वाली फैक्ट्री के प्लांट में आज शाम पौने 5 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें उठने लगी। आगजनी की सूचना पर बहरोड़ के अलावा नीमराना, केशवाना और सोतानाला से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। फैक्ट्री की दीवार से सटा ग्रीन लैम कंपनी के फ्लैट्स भी है। करीब 40 फ्लैट को खाली करवाया गया है। आग के बाद से फ्लैट में रहने वाले लोग डरे हुए हुए। फैक्ट्री से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दे रहा है। सोसायटी के सेफ्टी कर्मचारियों भी पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़
Disfunção Erétil: Você Não Precisa Permanecer Envergonhado
February 10, 2026
1:55 pm
Expert Guide for the Latest Gaming World including Spinmama Platform
February 10, 2026
1:54 pm
What Does learn digital with google Mean?
February 10, 2026
1:50 pm
Fall In Love With Axial Flow Fan
February 10, 2026
1:49 pm

प्लास्टिक पाइप की फैक्ट्री में लगी आग : पास में बने फ्लैट्स से दिख रही लपटें, लोगों को निकाला बाहर; आग बुझाने में लगी फायर बिग्रेड की गाड़ियां
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

