डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर एक कंटेनर से करीब 12 लाख रुपए की राजस्थान निर्मित शराब को जब्त किया है। कंटेनर में ड्राइवर केबिन के पीछे ही गुप्त बॉक्स बनाकर शराब छुपाकर रखी थी। कंटेनर ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बिछीवाड़ा थाने के सीआई कैलाश सोनी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एसपी मोनिका सैन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मुखबिर के जरिये राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर होकर अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की ओर से रतनपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान उदयपुर की तरफ से आ रहे एक कंटेनर को रुकवाया गया। पूछताछ में कंटेनर ड्राइवर ने अपना नाम ओमप्रकाश सिंह निवासी ब्यावर होना बताया। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो कंटेनर के केबिन में एक गुप्त बॉक्स में शराब के कार्टन भरे हुए थे। जिस पर पुलिस ने कंटेनर से राजस्थान निर्मित शराब के 192 कार्टन बरामद किए हैं। आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी कंटेनर ड्राइवर ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। ड्राइवर शराब को भीम राजसमन्द से भरकर गुजरात तस्करी की फिराक में था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Rise of Online Casinos: A New Era in Gambling
February 10, 2026
11:53 pm
Где купить корейскую косметику интернет магазин Казко Трейд
February 10, 2026
11:52 pm
Review]
February 10, 2026
11:49 pm
Apex Legends: Pathfinder Grapple Guide For Swinging Your Way To The Top
February 10, 2026
11:44 pm

कंटेनर से पकड़ी 12 लाख की शराब, ड्राइवर गिरफ्तार : ड्राइवर सीट के पीछे केबिन में गुप्त बॉक्स बनाकर छुपा रखे थे कार्टन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

