अलवर। जिले से निकल रहे दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस-वे पर गोरक्षकों ने तस्करों के ट्रक का पीछा कर 24 गोवंश की जान बचाई। तस्कर ट्रक को छोड़कर भाग गए। रैणी पुलिस का गोरक्षकों को पूरा सहयोग मिला। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तस्कर ट्रक का पीछा करते हुए नजर आए है। गोवंश को गौशाला में भेजा गया। गोरक्षक गोविंद व गौतम ने बताया- रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गोवंश से भरे एक ट्रक के निकलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद गोरक्षकों ने ट्रक का पीछा किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। हाइवे पर पीछा कर ट्रक को रूकवाया गया। इस दौरान गोतस्कर ट्रक को छोड़कर भाग गए। पुलिस का कहना है कि पिनान टोल पर वाहन को रुकवाया। पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। रैणी पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। अब मामले की जांच जारी है। गोवंश को गोशाला भिजवाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Mersinin En İyi Eskort Kızları: Mersin Escort Servisi
March 14, 2026
9:16 am
5 Simple Statements About tamil mass dialogue copy paste Explained
March 14, 2026
9:13 am

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गोवंश से भरा ट्रक छोड़कर भागे तस्कर : गोरक्षकों ने पीछा कर ट्रक को रोका था, वीडियो भी आया सामने
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

