फलोदी। फलोदी के उपतहसील शेखासर कस्बे में एक घर से थोड़ी दूरी पर बने शौचालय और बाथरूम में तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट से ग्रामीण और आसपास के लोग दंग रह गए। जानकारी के अनुसार बाप थाना क्षेत्र के शेखासर निवासी राजेंद्रसिंह पुत्र भंवरसिंह का शौचालय और बाथरूम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। धमाका इतना तेज था कि शौचालय और बाथरूम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने बम विस्फोट की आशंका जताते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर CO और बाप पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, इस धमाके में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही अन्य कोई बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन शौचालय और बाथरूम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाथरूम का दरवाजा लगभग 60 मीटर दूर बबूल की झाड़ियों में जाकर गिरा। आसपास के घरों में पत्थर तक उछलकर गिरे। पीड़ित राजेंद्रसिंह ने आरोप लगाया है कि शौचालय और बाथरूम को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया गया है। उन्होंने घटना को लेकर करणसिंह और श्रवणसिंह पर शक जाहिर करते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम शुक्रवार दोपहर तक शेखासर पहुंचकर घटना की तकनीकी जांच करेगी। फिलहाल, पुलिस ने विस्फोटक लगाकर शौचालय गिराने के दावे को नकारा है और विस्फोट के वास्तविक कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़
What Science Has In Retailer For 2026
March 14, 2026
3:44 am
Погружаемся в реальность eva казино
March 14, 2026
3:43 am
По какой причине зеркала веб-сайта ramenbet необходимы для всех игроков?
March 14, 2026
3:41 am
How Much You Need To Expect You’ll Pay For A Good mass copy formula excel
March 14, 2026
3:41 am

तेज धमाके के साथ अचनाक बाथरूम ध्वस्त : 60 मीटर दूर जाकर गिरा दरवाजा, आसपास के लोगों में मची हड़कंप
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

