भीलवाड़ा। बजरी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी के दोनों पैर के ऊपर से गाड़ी का टायर गुजर गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। मामला भीलवाड़ा के गंगापुर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के मंडपिया में रहने वाला श्यामलाल लोहार अपने कजिन भाई की डेथ के बाद शोक निवारण के लिए अपनी पत्नी, साले और उसकी बहन व भांजे के साथ दो अलग-अलग बाइक पर रेलमगरा की ओर जा रहा था। गांव से निकलने के करीब 1 किलोमीटर आगे सुरावास मोड पर एक तेज रफ्तार बजरी से भरे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे श्याम लाल (50) और उसकी पत्नी संपत्ति लोहार (45) दोनों गिर गए। हादसे में श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी के दोनों पैर ट्रेक्टर के टायर से कुचल गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर भाग निकला। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया, जहां घायल महिला का इलाज जारी है। सूचना पर गंगापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इधर गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

लेटेस्ट न्यूज़
What’s New About Kentucky Vapor Stores
March 14, 2026
5:27 am
Answers about Actors & Actresses
March 14, 2026
5:27 am
Bybit Referral Code “1884”– Obtain 20% Charge Price cut + $30,000 USDT Perk in 2026
March 14, 2026
5:25 am
Little Tales – For Sunnet
March 14, 2026
5:21 am

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी : पति ने मौके पर ही दम तोड़ा, महिला के दोनों पैर के ऊपर से गुजरे टायर, इलाज जारी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

