Explore

Search

August 4, 2025 9:48 am


रोडवेज बस में मंगलसूत्र चोरी : बैग में रखे थे जेवरात, घर जाकर देखा तो चोरी का पता चला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झुंझुनूं। रोडवेज बस में एक महिला के बैग से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। महिला ने घर जाकर बैग संभाला तो घटना का पता चला। इस संबंध में पीड़ित की ओर से झुंझुनूं के गुढागौड़जी थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकयत दी गई है। बड़की ढाणी (गुढ़ागौड़जी) निवासी रोहिताश कुमार ने बताया कि वह और उसकी पुत्र वधु टाटिया बास टोल, जयपुर से रोडवेज बस से गुढागौड़जी आ रहे थे। पुत्रवधु के पास एक बैग था, जिसमें चार तोले का सोने का मंगलसूत्र था। बैग को पुत्रवधु ने चालक के पीछे वाली सीट के पास साइड में रखा दिया था। सीट पर दो महिलाएं भी बैठी हुई थी। जिसमें एक उदयुपरवाटी और दूसरी गुढ़ागौड़जी उतर गई। उदयुपरवाटी तक बैग हमारे पास ही रखा हुआ था। उसके बाद किसी ने बैग को सीट के नीचे दबा दिया।​​​​​​​ गुढ़ागौड़जी आने पर हम उतरकर घर चले गए। घर जाकर बैग चेक किया तो उसमे रखा मंगलसूत्र गायब मिला। उसके बाद पीडित ने मंगलवार को गुढ़ागौड़जी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर