दौसा। जिले में मानसून सीजन में अच्छी बारिश होने के बावजूद कई इलाकों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। ताजा मामला सिकराय उपखंड क्षेत्र के कालवान गांव का है, जहां 20 दिन से पानी की समस्या से परेशान लोगों ने टंकी के नीचे खाली बर्तन लहरा कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जलदाय विभाग अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर शिकायत के बावजूद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि एक करोड़ की पेयजल योजना के बावजूद भी गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के अलावा घरेलू कार्य व पशुओं के लिए पानी को भटकना पड़ रहा है। सप्लाई दुरुस्त करने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि गांव में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा। जिसके बारे में पंच-सरपंच आदि से शिकायत करने पर पानी दिलवाने की एवज में रुपए मांग रहे हैं। इसे लेकर सिकराय में जलदाय विभाग के जेईएन के पास जाकर आए, इसके बावजूद पानी नहीं आया। एसडीएम को भी शिकायत देकर आए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं का कहना था कि पानी की एक-एक बूंद के लिए बहुत परेशान होना पड़ रहा है। गांव के दूसरे लोग पानी नहीं भरने देते, ऐसे में जल्द ही पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो रोड जाम कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

लेटेस्ट न्यूज़
Συμπέρασμα Plinko εμπειρία μέσα από τύχη
February 15, 2026
9:18 pm
Darknet Markets Onion
February 15, 2026
9:15 pm
How Real Estate Agents in Joliet, Illinois Market Your Home Effectively
February 15, 2026
8:49 pm
Darkmarket Link
February 15, 2026
8:42 pm

पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने लहराए बर्तन : जलदाय विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने के लगाए आरोप
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

