अजमेर। अजमेर डिस्कॉम ने 13 मृत कार्मिकों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। डिस्कॉम ने 5 मृतक आश्रितों को वाणिज्यिक सहायक- द्धितीय , 8 को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रुप में नियुक्त किया है। नियुक्त होने वाले कर्मचारियों में 8 महिलाएं व 5 पुरुष हैं। इनको नीम का थाना, चित्तोड़गढ़, डूंगरपुर, नागौर, राजसमन्द, अजमेर व बांसवाड़ा में नियुक्ति दी गई है। सचिव प्रशासन सीमा शर्मा ने बताया कि डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक के.पी. वर्मा की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति आदेश जारी किए गए। दो साल तक यह कर्मचारी परिवीक्षा काल पर रहेंगे। नियुक्ति के दौरान मानवीय दृष्टिकोण को तरजीह दी गई, इसीलिए परिजनों को बहुत ही अल्प समय मे नियुक्ति के आदेश दे दिए गए है। परिवीक्षा काल में वाणिज्यिक सहायक द्वितीय को 14600 रुपए, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 12600 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
¿Dónde hacer trading forex desde México?
August 4, 2025
4:48 am
Introducción al trading de divisas
August 4, 2025
4:47 am
¿Qué es el platino y cómo operarlo?
August 4, 2025
4:47 am

13 मृत आश्रितों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति : इसमें आठ महिलाएं शामिल, अजमेर डिस्कॉम ने जारी किए आदेश


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान