Explore

Search

March 5, 2026 10:11 pm


महिला से मोबाइल लूटने के 2 बदमाश गिरफ्तार : हॉस्पिटल चौराहे पर नाचते समय की थी वारदात, पुलिस ने मोबाइल किया बरामद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

डूंगरपुर। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हॉस्पिटल चौराहे पर बदमाशों ने एक महिला से लूटपाट की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि माधुरी पत्नी प्रकाश कतरा निवासी भाटपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया की 1 दिसम्बर को वह, उसके पति के साथ सुभाषनगर मीक रिश्तेदार के बिनौले में शामिल होने गई थी। बिनोला नया हॉस्पिटल चौराहा पर रोककर डांस कर रहे थे। इस दौरान 2 युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल लूट लिया। चिल्लाने पर पति प्रकाश ने एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन वह भी हाथ छुड़ाकर भाग गया। इसके बाद उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नही चल सका। मामले में एएसआई दिलीप सिंह, कॉन्स्टेबल मयूर, दिनेश चंद्र, रविंद्र और विशाल की टीम ने आरोपियों की तलाश करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी विशाल (20) पुत्र शंकरलाल कटारा निवासी माथुगामडा फला रेलडा ओर राजकुमार (20) पुत्र कृष्णलाल डामोर निवासी अमरपुरा फला नई बस्ती थाना कल्याणपुर जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने लूटपाट की वारदात कबूल कर ली है। उसके कब्जे से लुटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर