Explore

Search

March 5, 2026 10:12 pm


कड़ी सुरक्षा के बीच 2 आरोपियों की पेशी : बंदूक की नोक पर लूटा था बीज गोदाम, जज ने सुनाए आरोप

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

नागौर। नागौर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच 2 हार्डकोर अपराधियों की पेशी हुई। आरोपियों की पेशी के चलते कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। दोनों आरोपियों ने नागौर में बीज गोदाम में चौकीदारों को बंदूक की नोक पर 44क्विंटल मूंग-मोठ की लूट की थी। आज एडीजे-2 कोर्ट में दोनों के खिलाफ आरोप सुनाए गए। दोनों आरोपियों को आरोप सुनाने के बाद अब वादी और प्रतिवादी पक्ष के वकीलों के बीच बहस होगी। आरोपियों की पेशी के दौरान चप्पे-चप्पे पर नागौर पुलिस, आरएसी और क्यूआरटी के हथियारबंद जवानों को तैनात किया गया।

एपीपी घनश्याम मेहरड़ा ने बताया कि बंदूक की नोक पर लूट का एक आरोपी वीरेंद्र सिंह राजपूत बीकानेर जेल में बंद था और दूसरा आरोपी अशोक कुमार मेघवाल अजमेर जेल में बंद हैं। दोनों अपराधियों के खिलाफ 7 साल पहले नागौर कोतवाली थाने में लूट का मामला दर्ज हुआ था। दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। लूट के मामले में इन दोनों मुख्य आरोपियों के अलावा 8 अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस की जांच जारी है। दोनों आरोपियों को बुलेट प्रूफ गाड़ी में सुरक्षा गार्ड के घेरे में पेशी पर लाया गया। आरोपी अशोक और वीरेंद्र के खिलाफ कई पुलिस थानों में संगीन धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी वीरेंद्र सिंह और अशोक मेघवाल ने 18 अप्रैल 2017 की रात नागौर स्थित बीज निगम के गोदाम में लूट की थी। आरोपियों ने गोदाम के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड कानाराम तांडी व दिनेश तांडी को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और लाखों की बीज लूट को अंजाम दिया। घटना के संबंध में गोदाम प्रबंधक रामनिवास जांगिड़ ने काेतवाली थाने में सुरक्षा गार्ड के बताए अनुसार 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करवाया था।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर