Explore

Search

March 3, 2026 10:14 pm


शहीद का दर्जा दिलाने के लिए मां, भाई-भतीजी की पैदल-यात्रा : घटना-हादसा होने पर पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की, विधानसभावार के बाद पहुंचेगी जयपुर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बाड़मेर इंडियन आर्मी की 130 वायु रक्षा रेजिमेंट के जवान डाऊ प्रजापत को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए अमर जवान शहीद पैदल यात्रा रवाना हुई। सोमवार को निकाली इस यात्रा में जवान की मां, भाई और भतीजी के साथ समाज के लोग शामिल है। सोमवार को धनाऊ मीठी नाडी से पैदल यात्रा की शुरूआत की गई। बाड़मेर सहित पूरे राजस्थान में जाएगी। साथ ही उपखंड स्तर पर एसडीएम को ज्ञापन देकर शहीद का दर्जा देने की मांग करेंगे। ट्रैक्टर पर लगे पोस्टर में लिखा कि इस पैदल यात्रा के दौरान हमारे साथ किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना होती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

दरअसल, धनाऊ क्षेत्र के मीठी नाडी निवासी दाऊ प्रजापत पुत्र दीपाराम ने 13 दिसंबर 2019 को आर्मी ज्वाइन की थी। इसके बाद 2023 में शादी हुई थी। 25 साल की उम्र में अब निधन हो गया है। सेना के जवान दाऊ ने 14 सितंबर को 30 किमी. क्रॉस कंट्री रेस में भाग लिया था। 24 सितंबर को डाऊ प्रजापत की अचानक तबीयत ​बिगड़ गई। सेना के जवानों ने उसे आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया। 11 अक्टूबर दोपहर 2.05 बजे निधन हो गया। 12 अक्टूबर सुबह पा​र्थिव शरीर बाड़मेर पहुंचा था। तब शहीद सर्किल पर परिजनों और सर्वसमाज के लोगों ने डाऊ को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। सांसद और विधायक और प्रशासन के समझाने और आश्वासन के बाद परिजन माने थे।

2 माह बीतने के बाद नहीं मिला शहीद का दर्जा

डाऊ के भाई का कहना है कि विधायक और प्रशासन ने हमें आश्वासन दिया था कि हम पैरवी कर शहीद का दर्जा दिलाएंगे। लेकिन दो माह का समय बीत जाने के बाद भी दर्जा नहीं मिला है। अब शहीद का दर्जा दिलाने के लिए हमने अमर जवान शहीद पैदल यात्रा निकाली है। यह यात्रा पहले बाड़मेर जिले की हर विधानसभा में जाएगी। इसके बाद जयपुर में सीएम आवास तक पहुंचेगी। इस दौरान उपखंड मुख्यालय पर प्रशासन से मिलकर ज्ञापन देंगे।

प्रजापत समाज के अध्यक्ष नारायणराम का कहना है- डाऊ राम को शहीद का दर्जा देने के लिए विधायकों, मंत्रियों ने आश्वासन दिया था। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी शहीद का दर्जा नहीं दिया गया है। यह पैदल यात्रा बाड़मेर सहित विधानसभावार जाएगी। इसके बाद जयपुर पहुंचेगी। जब तक शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा तब हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

पैदल यात्रा में जवान की मां, भतीजी और भाई

डाऊ प्रजापत को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए जवान की मां जम्मुदेवी पत्नी दीपाराम (65) भतीजी सीमा (15) पुत्री बाबुलाल, भाई मोतीराम पुत्र दीपाराम सहित कैलाश पुत्र रूपाराम, भल्लाराम पुत्र चेनाराम, तेजाराम पुत्र मगाराम निवासी धनाऊ शामिल है। वहीं बीच रास्ते में ग्रामीण जुड़ रहे है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर