Explore

Search

February 12, 2026 1:42 pm


पिंजरे के पास बैठे लेपर्ड का पहला फोटो : 11वें दिन भी लेपर्ड पकड़ में नहीं आया, अब जंगल में ढूंढ़ रही टीम

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। शहर के RR कॉलेज में 11वें दिन भी लेपर्ड पकड़ में नहीं आ सका। एक दिन पहले रात को लेपर्ड पिंजरे के पास आया था। उसका पहला कैमरा ट्रैप का फोटो भी सामने आ चुका है। बीती रात को लेपर्ड पिंजर के नजदीक नहीं आया। लेकिन आसपास कई जगहों पर पगमार्क मिले हैं। अब वनकर्मी जंगल में लेपर्ड को ढूंढ़ने में लगे हैं।

मंगलवार रात जंगल में मकानों के आसपास लेपर्ड के पगमार्क मिले हैं। इसके अलावा भी गेट की तरफ पगमार्क हैं। लेकिन पिंजरों के आसपास रात को लेपर्ड नहीं आया। जबकि सोमवार रात को लेपर्ड पिंजरों के पास दिखा था। एक पिंजरे के अंदर तक पैर रखे थे। पिंजरे के पास बैठे हुए भी लेपर्ड कैमरा ट्रैप में दिखा है। पिंजरों और कैमरा ट्रेप की लोकेशन को कई बार बदला गया है। लोगों से सावधानी बरतने की बराबर अपील है। वहीं अब कॉलेज में आने वाले स्टूडेंट्स को भी अधिक सावधानी बरतने की जरूरत हैं। जंगल के अंदर नहीं जाना चाहिए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर