Explore

Search

February 12, 2026 11:21 am


राव को सर्वोत्तम सेवा पदक सम्मान : बांसवाड़ा में सीआईडी में सीआई के पद पर कार्यरत है जय सिंह राव, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक सम्मान भी मिला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बांसवाड़ा। सीआईडी बांसवाड़ा में पद स्थापित इंस्पेक्टर जयसिंह राव को पुलिस महानिदेशक राजस्थान की ओर से उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सर्वोत्तम सेवा पदक से समानित किया गया है। इसके आदेश अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विपिन कुमार पाण्डेय ने जारी किए हैं। राव के साथ ही प्रदेश के 60 अन्य पदाधिकारियों को इस समान से समानित किया गया है। राव को पूर्व में उत्तम सेवा पदक, अति उत्तम सेवा पदक प्रदान किया जा चुका है।

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त हुआ है। इसमें राजस्थान से 14 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। बांसवाड़ा पुलिस महकमे से पहली बार राष्ट्रपति स्तर तक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सीआईडी इंस्पेक्टर जयसिंह राव का नाम शामिल हैं।

जयसिंह वर्ष 1996 से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। जयसिंह को पूर्व में भी डीजी डिस्क सहित कई बड़े अवार्ड प्राप्त हुए हैं। 25 सालों की आउट स्टैंडिंग सेवा के लिए जयसिंह को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। लोगों की सुरक्षा और देश की सेवा के लिए सराहनीय काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हर साल राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाता है।

गौरतलब है कि राव ने बतौर एएसआई जिले के खुफिया विभाग में सर्विस शुरू की थी। इसके बाद ऑल इंडिया मीट में कांस्य पदक लाने पर गैलेंट्री अवार्ड प्राप्त हुआ और सब इंस्पेक्टर बने। 4 साल पहले वो सर्किल इंस्पेक्टर रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर