Explore

Search

July 7, 2025 3:29 am


महिला फाइनेंस कर्मचारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार : रास्ता रोककर लूटे रुपए और टैबलेट, कलेक्शन कर लौट रही थी वापस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने महिला फाइनेंस कर्मचारी से हुई लूट की वारदात के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। कंचनपुर थाना पुलिस लूट के मामले में 2 लुटेरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाइक सवार लुटेरों ने महिला फाइनेंस कर्मचारी से 1 लाख 9 हजार 700 रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

कंचनपुर थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि महिला फाइनेंस कर्मी ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि वह तीन जगह से कलेक्शन करके स्कूटी से वापस लौट रही थी। जिसके पास कलेक्शन के 1 लाख 9 हजार 700 रुपए और टैबलेट था। महिला फाइनेंस कर्मी ने बताया कि रास्ते में बीलोनी और पथैना के बीच बाइक सवार लुटेरों ने उसका रास्ता रोककर कलेक्शन के पैसे और टैबलेट लूट लिए। जिस मामले में पुलिस पूर्व में दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला फाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूट के मामले में फरार चल रहे तीसरी आरोपी सेवक (19) पुत्र भरत सिंह कुशवाह निवासी जगरियापुरा के उसके गांव की पुलिया पर आने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर थाने से पुलिस की टीम मौके पर भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर