बीकानेर। जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई। ये जवान अभ्यास के दौरान तोप को अटैच कर रहा था, तभी अचानक दो दो तोपों के बीच फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महाजन पुलिस थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि फील्ड फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में अभ्यास के दौरान ये हादसा हुआ। इस दौरान तोप को अटैच कर रहे सेना के जवान की मौत हो गई। महाजन थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि रविवार शाम को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में सेना का तोप अभ्यास चल रहा था। इस दौरान जवान हवलदार चन्द्र प्रकाश पटेल पुत्र राजनाथ पटेल उम्र 31 साल निवासी नारायनपुर पोस्ट ऑफिस जमुआ बाजार पुलिस थाना कछुवा जिला मिर्जापुर (यूपी) तोप को अटैच कर रहा था। इसी दौरान मिलान सही नहीं होने के कारण दोनों तोपों के बीच फंस गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत प्रभाव से सूरतगढ़ आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वो जिस समय दोनों तोपों के बीच फंसा तब सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची व शव पोस्टमॉर्टम करवा कर शव सेना को सुपुर्द किया।
ये हादसे हो चुके हैं महाजन में
- वर्ष 2021 में बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान हुए विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम प्रभजोत सिंह था। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
- वर्ष 2023 में महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास कर रहे सेना के एक जवान की मौत हो गई। ये जवान तोप चलाने का अभ्यास कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। वो घायल हो गया। उसे हाथों हाथ मिल्ट्री अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान इलाहबाद निवासी नन्दलाल यादव था।
- महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तैनात संतोष पंवार नासिक (महाराष्ट्र) ने सुसाइड कर लिया था। संतोष पंवार की पोस्टिंग करीब 8 महीने पहले महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में हुई थी।