Explore

Search

February 6, 2025 12:32 am


लेटेस्ट न्यूज़

सरकारी डॉक्टर ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग : हॉस्पिटल क्वार्टर में लपटों से हड़कंप, पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से बाहर निकाला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले में सरकारी डॉक्टर ने खुद को आग लगा ली। सुसाइड के प्रयास में डॉक्टर का आधा शरीर बुरी तरह झुलस गया है। मामला सैंपऊ हॉस्पिटल के सरकारी क्वार्टर का है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर दिनेश नरूका ने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गृह क्लेश के कारण खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली।

पत्नी और पड़ोसियों ने गेट तोड़ा

जानकारी के अनुसार डॉक्टर दिनेश नरूका ने जब खुद को आग लगाई तब उनकी पत्नी भी घर पर ही थी। नरूका ने खुद को बैडरूम में बंद कर लिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी ने गेट खटखटाया, लेकिन नरूका ने गेट नहीं खोला। आग की लपटें दिखाई दी तो पत्नी ने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद गेट तोड़कर आग बुझाई गई, लेकिन तब तक डॉक्टर बुरी तरह झुलस गए थे।

ग्वालियर ले गया परिवार

बुरी तरह से झुलसे डॉक्टर को पहले परिजन नजदीक के हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर ले गए। वहां उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस केस में अब तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी में सामने आया है कि डॉक्टर दिनेश नरूका का रात से ही पत्नी से विवाद चल रहा था। हादसे में आग बुझाने के प्रयास में डॉक्टर की पत्नी के भी हाथ झुलसने की जानकारी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर