Explore

Search

October 15, 2025 6:46 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

जेल कर्मी ने अपने साथी पर की फायरिंग : हाथ पर गोली आर-पार हुई, खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़। जिले में खाना खाने के दौरान हुई विवाद को लेकर जेल कर्मी पर उसी के साथी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में जेल कर्मी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जिला जेल का शुक्रवार सुबह का है।

अस्पताल में भर्ती घायल जेल कर्मी अशोक ने बताया कि उसके ही साथी कॉन्स्टेबल राम सिंह मीणा ने राइफल से फायरिंग कर दी। इस दौरान 8 फायर किए। फायरिंग में उसके एक हाथ पर गोली आर-पार हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर उसे झालावाड़ अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज चल रहा है।

घायल जेल कर्मी अशोक ने बताया कि उसने मौके से भागकर जान बचाई। अगर वह मौके से भागकर जान नहीं बचाता तो जनहानि हो सकती थी।

कोतवाली थाने की सीआई चंद्र ज्योति शर्मा ने बताया कि आरोपी जेल कर्मी ने खाने खाने के दौरान हुई मामूली विवाद को लेकर अपने साथी पर गोली चला दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर