कोटा। जेसीआई कोटा स्टार की ओर से 4 जनवरी को चुनरी महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसके पोस्टर का विमोचन गुरुवार को किया गया। नववर्ष पर मथुरा में यमुना को 1 हजार एक सौ मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। चुनरी महोत्सव के लिए कोटा से 100 सदस्यों का एक दल मथुरा जाएगा।
अध्यक्ष तनुज खण्डेलवाल और चेयरपर्सन रितू खण्डेलवाल ने बताया- महोत्सव के तहत नववर्ष पर मथुरा में यमुना मैया को 1 हजार एक सौ मीटर लंबी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। चुनरी महोत्सव के लिए कोटा से 100 सदस्यों का एक दल मथुरा जाएगा, जहां विश्राम घाट पर 11 नाव से यमुना मैया को 1100 मीटर चुनरी ओढ़ाई जाएगी। इसके बाद यमुनाजी की 101 दीपक से महाआरती, 11 पंडितों से पूजन और दीपदान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम निदेशक अतुल डिम्पल जैन ने बताया- 4 जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बैंडबाजे के साथ नाचते-गाते महिला व पुरुष चुनरी लेकर चलेंगे। शोभायात्रा में स्थानीय लोग और अन्य भक्त भी शामिल हो सकेंगे। चुनरी महोत्सव के बाद संगीतमय गोवर्धन जी की परिक्रमा भंडारा होगा।