अलवर। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक के पद पर गर्वमेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल रानोली के प्रिंसिपल कृपा शंकर मीणा को लगाया है। फिलहाल इस पद का जिम्मा समसा के अतिरिक्त जिला कॉर्डिंनेटर के पास था। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक के पास ही माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार रहेगा। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नेकीराम को सस्पेंड करने के बाद इस पद का अतिरिक्त चार्ज समसा के प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के पास था। अब सरकार ने जिला शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें अलवर जिले में सबसे बड़ा बदलाव प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी के पद को भरा गया है। वहीं कई ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। वहीं राजगढ़ के सीबीईईओ रामगोपाल मीना को DEO प्रारंभिक बीकानेर लगाया गया है। इसके अलावा मुंडावर, कठूमर,बानसूर व उमरैण के सीबीईईओ के तबादले कर दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Compatible DREAM File Viewer for Windows — FileViewPro
March 14, 2026
5:11 am
The Anatomy Of Vape Accessories Tube
March 14, 2026
5:09 am
What is the 4 four types of news?
March 14, 2026
5:08 am
Why Vape Pens Are So Well-liked?
March 14, 2026
5:06 am

अलवर के DEO कृपा शंकर मीणा होंगे : राजगढ़ के CBEO रामगोपाल मीणा को बीकानेर DEO लगाया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

