Explore

Search

February 5, 2025 8:17 pm


लेटेस्ट न्यूज़

जिले खत्म करने से नाराज, नीमकाथाना में बाजार बंद : अनूपगढ़ में कलेक्ट्रेट के घेराव की तैयारी, सांचौर में पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई का महापड़ाव शुरू

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अनूपगढ। 28 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने 9 जिलों और 3 संभाग को समाप्त करने का फैसला लिया। कांग्रेस सरकार के वक्त बने नए जिलों को खत्म करने का हर तरफ विरोध शुरू हो गया है। जिलों को बहाल नहीं करने पर कांग्रेस समेत अन्य संगठनों और लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, सांचौर में महापड़ाव शुरू हो गया है। पूर्व राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व में ये महापड़ाव किया जा रहा है।

अनूपगढ़ में सोमवार को कई संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह करीब 1 बजे विभिन्न संगठनों की ओर से कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। वहीं, नीमकाथाना में आज आंदोलन उग्र कर ट्रेन रोकने की चेतावनी दी गई है।

इससे पहले रविवार शाम को अनूपगढ़ के स्थानीय भाजपा नेताओं ने इस्तीफे दे दिए थे। रविवार दोपहर 3 बजे बीकानेर-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे नंबर 911 पर जाम लगाया गया था, जिसे शाम साढ़े 5 बजे जाम हटा दिया था।

नीमकाथाना में SFI और यूथ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

नीमकाथाना में सोमवार को स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की ओर से 12.30 बजे रैली निकाली जाएगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट के आगे प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। यहां सोमवार सुबह से बाजार बंद नजर आए। यहां रविवार को दिन में 12.30 बजे जिला बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रामलीला मैदान में जन आक्रोश सभा रखी गई थी। इस सभा में 30 दिसंबर से अनिश्चितकाल के लिए मंडी को बंद रखने का निर्णय किया गया था। साथ ही ट्रेन रोकने की चेतावनी दी गई थी।

सांचौर में बाजार बंद, महापड़ाव शुरू

जिला निरस्त होने के बाद सांचौर में भी लोगों का आक्रोश नजर आया। व्यापार मंडल के आह्वान पर शहर के बाजार सोमवार को बंद रखे गए। वहीं पूर्व राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई के नेतृत्व में महापड़ाव कलेक्ट्रेट के आगे 11.30 बजे शुरू हो गया है। सभी लोग कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर बैठ गए हैं।

शाहपुरा में कलेक्ट्रेट तक निकालेंगे मार्च

सोमवार को 1.30 बजे शाहपुरा में विभिन्न संगठनों के लोग त्रिमूर्ति चौराहे पर इकठ्ठे होंगे। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर