Explore

Search

February 15, 2026 1:09 pm


बीजेपी प्रभारी राधामोहन बोले-गहलोत को पराजय बोध : कहा-तू इधर-उधर की ना बात कर, ये बता कारवां कहां लूटा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत जी पर मैं बोलूं अच्छा नहीं लगता। जनता उनको पहले ही बता चुकी है कि उन्होंने कितनी मेहनत, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ सरकार चलाई थी। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को विचार करना चाहिए कि उनकी सरकार जनता की निगाहों में असफल क्यों हुई।राधामोहन दास अग्रवाल ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि ‘तू इधर-उधर की ना बात कर, तू बता कि कारवां कहां लूटा’। राजस्थान की बात करो और बताओ कि तुम क्यों हारें और उस हार से तुमने क्या सबक लिया। मणिपुर बहुत दूर है। दरसअल गहलोत ने मणिपुर हिंसा पर वहां के मुख्यमंत्री द्वारा माफी मांगने पर कहा था कि जनता उनकी माफी को स्वीकार नहीं करेगी।

गहलोत को पराजय बोध

भजनलाल सरकार को नकारा व निकम्मी सरकार कहने के गहलोत के बयान पर भी पलटवार करते हुए प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि वे बैठकर मूल्यांकन करते रहें। हमारा चुनाव चार साल बाद है। हम चुनाव में पहले से अधिक सीटें लेकर आएंगे। हम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस बार 160-170 सीटें जीतेंगे। तब आप गहलोत जी से पूछिएगा। अशोक गहलोत पराजय बोध में हैं। खिसियानी बिल्ली….आगे वाला नहीं बोलूंगा। पर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। हमारी सरकार ने एक साल में क्रांतिकारी काम किए हैं। अपराध को नियंत्रित किया है। समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर हम चले हैं। भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से नियंत्रण रखा है। जनता को सुशासन दिया हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर