Explore

Search

February 16, 2026 12:33 am


केंद्रीय मंत्री व कलेक्टर ने टॉस कराया : सांसद खेल उत्सव में भूपेंद्र यादव बोले – खेलों का अलवर में पॉजिटिव माहौल बना

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। जिले के आरआर कॉलेज में चल रहे सांसद खेल उत्सव के कार्यक्रम में शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व अलवर कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने क्रिकेट पुरुष फाइनल मैच का टॉस कराया। उसके बाद क्रिकेट मैच का लुत्फ भी उठाया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामगढ़, बहरोड, अलवर सहित कई जगहों पर मैच व प्रतियोगिताएं जारी हैं। जिले भर में पॉजिटिव माहौल बना है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। आगे भी इस तरह के आयोजन करने का प्रयास करेंगे। ताकि अलवर के खिलाड़ियों को मौका मिल सके। भूपेंद्र यादव ने कहा कि 400 से अधिक टीमों ने भाग लिया है। आरआर कॉलेज व चिकानी, बहरोड़, रामगढ़ सहित सब जगहों पर खेलों का आयोजन हुआ है। आगे भी खेल कराने के प्रयास रहेंगे। इससे खिलाड़ियों को मौका मिलता है। जिले भर में महिला खिलाड़ियों ने भी भाग लिया है। कार्यक्रम के दौरान मेयर घनश्याम गुर्जर, पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना, पूर्व विधायक बनवारी लाल, जयराम जाटव, पवन जैन, जितेंद्र राठौड सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर