Explore

Search

March 16, 2026 7:59 pm


भीलवाड़ा में 358वां प्रकाश पर्व मनाया:गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर संगत हुई गुरुवाणी से निहाल, रात तक चलेंगे विशेष कीर्तन

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा सिख संप्रदाय के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का 358 वां प्रकाश पर्व आज उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गुरुपर्व के लिए सिंधुनगर गुरुद्वारा साहिब परिसर में खुले पंडाल सजाए गए।

गुरुद्वारा साहिब भवन एवं आस-पास लाइटिंग एवं सजावट की गई। दरबार साहिब मेन हॉल को फूलों से सजाया गया। रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह एवं साथी दिल्ली वालों ने कार्यक्रम में शामिल हो संगत को गुरुवाणी कीर्तन से निहाल किया।

सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व पर सुबह 5:30 बजे कीर्तन के दीवान शुरू हुए। सुबह 8:30 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई। सामूहिक अरदास के बाद अल्पाहार की सेवा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे।

सुबह 10 बजे दूसरे दीवान की शुरुआत हुई। ज्ञानी करनैल सिंह, सुखबीर सिंह एवं बाहर से आए रागी जत्थे संगत को कीर्तन से निहाल किया। दोपहर 2 बजे तक कीर्तन के दीवान हुए। दोपहर बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। कमेटी के गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शाम 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक भी विशेष कीर्तन दीवान होगा। अरदास के बाद प्रसाद वितरित होगा।

अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह सोनी ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन आगमन स्थली बागौर साहिब में गुरु पर्व 19 जनवरी को मनाया जाएगा जिसमें भीलवाड़ा सहित आसपास से बड़ी संख्या में गुरु भक्त शामिल होंगे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर