Explore

Search

February 20, 2026 10:29 am


कार एक्ससीडेंट में एक ओर युवक की मौत : कोटा जयपुर हाईवे तालेड़ा इलाके पर हुआ था एक्सीडेंट शनिवार को दो युवकों की मौत हो चुकी थी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। तालेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को कोटा जयपुर हाईवे पर हुए कार मिनीबस एक्ससीडेंट में एक और युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम। 5 जनवरी की सुबह 3 बजे रेस्टोरेंट से 4 दोस्त खाना खाकर कार से कोटा आ रहे थे। आते समय हाईवे पर मिनी बस ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी जिसमे दो युवकों की मौत शनिवार को हो गयी थी। दो गंभीर घायल थे अमन शर्मा का इलाज चल रहा था। देर रात इलाज के दौरान अमन (24)की मौत हो गयी। चारों युवक कोटा के ही रहने वाले थे। तालेड़ा थाना एएसआई देशराज गुर्जर ने बताया कि 5 जनवरी की सुबह 3 बजे कार और मिनी बस का एक्ससीडेंट हुआ था। जिनमे 2 युवकों की उसी दिन मौत हो गयी थी। दो घायल थे उनमें से एक अमन शर्मा का कोटा के एमबीबीएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। आज मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वही शैलेंद्र कटारिया (24) और दिव्यांशु मीणा (22) की शनिवार को ही इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। शाहनवाज का कोटा के एमबीबीएस हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

यह था पूरा मामला

चार युवक रात 12 बजे कोटा जयपुर हाईवे पर तालेड़ा के पास मौजूद रेस्टोरेंट पर खाना खाने गए थे। कोटा लौटते समय 3 बजे राधिका रिसोर्ट के आगे अजमेर से आ रही मिनी बस जो कि रावतभाटा की तरफ जा रही थी। मिनी बस ने सियाज कार को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर खेत में पलट गई। कार में तीन युवक सवार मिले थे। जिन्हें 108 एंबुलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया यहां पर इलाज के दौरान शैलेंद्र कटारिया (24) की मौत हो गई। एक्सीडेंट वाली थोड़ी जगह से एक और युवक झाड़ियां में मिला था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने दी उसे भी एंबुलेंस से कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए थे। दिव्यांशु मीणा (22) इस कि भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दो युवक गंभीर रूप से घायल थे। जिनका इलाज एमबीबीएस हॉस्पिटल में चल रहा था। देर रात एक और युवक की हुई मौत।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर