Explore

Search

July 6, 2025 2:40 am


भगवान को लगाया तिल्ली से बने व्यंजनों का भोग : साल का पहला त्यौहार मकर संक्रांति पर मंदिरों में भारी भीड़, स्पीकर बिरला ने 2000 महिलाओं को कंबल वितरण किए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। नए साल का पहला त्यौहार मकर संक्रांति, इस पर्व को लोग बड़े ही धूमधाम से मना रहे हैं। कोटा के मंदिरों में भगवान के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। भगवान को श्रद्धालु तिल्ली से बने हुए पकवानो का भोग लगा रहे हैं। मलमास खत्म होते ही आज के दिन का विशेष महत्व होता है। वही लोग गायों को हरा चारा, पक्षियों को दाने और मछलियों को आटा डाल कर दान पुण्य भी कर रहे है। कोटा के उद्योग नगर क्षेत्र के कंसुआ इलाके में प्राचीन शिव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है यहां प्राचीन कुंड में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं जिसके बाद भगवान के दर्शन कर दान पुण्य भी कर रहे हैं।

3 हजार महिलाओं को किये कंबल वितरण

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मकर संक्रांति के मौके पर नयापुरा उम्मेद क्लब मैदान पर 2000 महिलाओं को कंबल वितरण किये। बिरला ने कहा कि देश मे जनवरी के महीना उत्सव का महीना होता है कही यह मकर संक्रांति, लोहडी तो कही पोगल के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भगवान सूर्य नारायण की पूजा का भी पर्व है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक संदीप शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित मौजूद रहे।

2 हजार महिलाओं को कंबल वितरण

कोटा में सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई मकर संक्रांति। कोटा के खड़े गणेश जी मंदिर के पास स्थित गणेश उद्यान में आने वाले मॉर्निंग वॉकर लोगों ने वहां पर निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे छोटे बच्चों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया।

बच्चों को गर्म कंबल गर्म जैकेट दिए

मॉर्निंग वॉकर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि गणेश उद्यान में पिछले कई सालों से निजी विद्यालय से रिटायर्ड महिला टीचर प्रवीण चौधरी छोटे बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रही है। सभी बच्चे आसपास की बस्तियों से आते हैं। उनके माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। बच्चों को निजी विद्यालय में पढ़ाने में उनके माता-पिता सक्षम नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज मकर संक्रांति के पर्व पर बच्चों को गर्म कंबल गर्म जैकेट दिए गए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर