Explore

Search

February 13, 2026 6:16 pm


मकर संक्रांति पर हिंगोनिया गौशाला में भव्य आयोजन : 51 कुंडीय यज्ञ के साथ दो नए गौ बाड़ों का शुभारंभ, गौमाता को अर्पित किए 56 भोग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले के हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। गुप्त वृंदावन धाम के श्रीकृष्ण बलराम गौ सेवा ट्रस्ट और श्री कृष्ण गौ सेवा संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित समारोह में दो नए गौ बाड़ों का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गोमाता की परिक्रमा और हरा चारा सेवा से हुई। इसके बाद 51 कुंडीय महामंत्र यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने गौ सेवा का संकल्प लिया। धार्मिक विधि-विधान के अनुसार गोमाता को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए और गुड़ सेवा की गई।

श्री कृष्ण गौ सेवा संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी ने बताया कि गोशाला में कुल पांच बड़े बाड़े बनाने की योजना है। आज राधा गोविंद धाम और राधा रमन धाम नामक दो बाड़ों का शुभारंभ किया गया। साथ ही, इन धामों तक जाने वाले मार्ग ‘सुरभि पथ’ का भी उद्घाटन हुआ।

जयपुर नगर निगम की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर और हेरिटेज मेयर कुसुम यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। त्योहार के उपलक्ष्य में पतंगबाजी का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र के उपाध्यक्ष श्री रघुपति दास ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का था, बल्कि इसने गौ सेवा और संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता भी बढ़ाई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर