Explore

Search

March 14, 2025 10:35 am


लेटेस्ट न्यूज़

सलूंबर में 4 घंटे से घर की छत पर लेपर्ड : सबसे पहले बच्ची ने देखा तो शोर मचाया, मुंडेर से नीचे झांक रहा था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। बाजार में व्यापारियों ने लेपर्ड को देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर लेपर्ड तेजी से भागा और घर की छत पर चढ़ गया। यहां एक से दूसरी छत पर इधर-उधर घूमता रहा। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई है और लेपर्ड के रेस्क्यू के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला सलूंबर के नागदा बाजार का सुबह 8 बजे का है। लेपर्ड बाजार में ही एक घर की छत पर मौजूद है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने उदयपुर से टीमें आई है।

कस्बे के नागदा बाजार में सलूंबर के क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर हमने यहां से स्थानीय वनकर्मियों को मौके पर भेजा और उदयपुर से भी टीम को बुलाया गया। लेपर्ड को रेस्क्यू किया जाएगा।

बच्ची ने लेपर्ड देखा तो शोर मचाया

लेपर्ड आज सुबह करीब 7:30 बजे सलूंबर शहर के नागदा बाजार में देखा गया तो लोगों के होश उड़ गए। लेपर्ड वहां से भागकर एक घर की छत पर चला गया। मकान की छत पर लेपर्ड आराम से बैठा रहा। यहीं नहीं लेपर्ड एक घर से दूसरे घर की छतों आता-जाता रहा। नीचे आबादी क्षेत्र में घबराए लोगों ने आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी। इस दौरान लोगों ने लेपर्ड के मूवमेंट का वीडियो बना लिया। लेपर्ड छत की मुंडेर पर खड़ा होकर नीचे झांकता नजर आ रहा है।

नागदा बाजार के निवासी विशाल ने बताया कि सुबह साढ़े 7 बजे एक बच्ची ने लेपर्ड को देखा था। वह छत की दीवार पर टहलता नजर आया था। इसके बाद उसने शोर मचा कर लोगों को बुलाया। इसके बाद वन-विभाग को सूचना दी। विभाग की टीम आधे घंटे में 8 बजे के करीब यहां पहुंच गई थी। विशाल ने बताया कि लेपर्ड एक बार ही दिखा। इसके बाद से वन-विभाग की टीमें और ग्रामीण लेपर्ड की तलाश का रहे हैं। वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर