Explore

Search

July 6, 2025 10:46 pm


बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना : संविधान गौरव अभियान में बोले नेता- कांग्रेस ने कभी बाबा साहेब और संविधान का सम्मान नहीं किया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़। जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संविधान गौरव अभियान में नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम के सहसंयोजक और जिला महामंत्री डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर शासन किया, लेकिन न तो संविधान का सम्मान किया और न ही बाबा साहेब का। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल दलितों के वोट बैंक की राजनीति की।

शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन धाभाई ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान का समय-समय पर अपमान किया। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों के शासन में बाबा साहेब को सम्मान नहीं दे पाई और न ही उनके विचारों को आत्मसात कर पाई। उन्होंने कहा कि अब दलित समाज कांग्रेस की नीतियों को पहचान चुका है और उनके बहकावे में नहीं आएगा।

कार्यक्रम में पूर्व उप जिला प्रमुख भागचंद दांगी, पूर्व जिला मंत्री नंदलाल वर्मा, झालरापाटन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष नागर सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आभार शहर महामंत्री सत्यप्रकाश सेन ने व्यक्त किया।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर