Explore

Search

August 3, 2025 6:18 pm


दर्शन कर लौट रहे मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस पलटी : 22 लोग हुए घायल, एक महिला उदयपुर रेफर; देर रात बांसवाड़ा में हादसा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बांसवाड़ा। मध्यप्रदेश से डूंगरपुर के एक जैन मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की बस बांसवाड़ा में पलट गई। हादसा सोमवार रात 10.45 बजे दानपुर थाना इलाके के कुटुंबी गांव में हुआ। बस में 25 लोग थे, इनमें से 22 घायल हो गए। एक महिला को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया।

दानपुर थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया- 2 बाई 2 सीट वाली बस में 25 लोग थे। घायलों ने बताया कि कुटुंबी गांव के पास से गुजरने के दौरान अचानक एक जानवर बस सामने आ गया। बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर कच्चे वाले भाग में जाकर पलट गई। 22 घायलों की स्थिति सामान्य है।

जानकारी के अनुसार हादसा होने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों के सहयोग से पुलिस ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। घायलों को दानपुर स्वास्थ्य केंद्र के जाया गया। जहां से बाद में एमजी अस्पताल बांसवाड़ा लाया गया।

जानकारी के अनुसार सभी यात्री मध्य प्रदेश के बदनावर जिले के निवासी हैं। ये सोमवार को डूंगरपुर के पास स्थित केसरिया जी जैन मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। रात को बस से वापस लौट रहे थे। तभी मध्य प्रदेश बॉर्डर के निकट यह हादसा हुआ। कई लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर