अलवर। शहर में SMD सर्किल के पास जीडी कॉलेज वाले रोड पर UIT ने 42 लाख रुपए की लागत से आधुनिक लाइब्रेरी बनाई है। जिसमें कोई भी छात्र-छात्रा या आमजन निशुल्क पढ़ सकते हैं। गर्मियों के लिए लाइब्रेरी में 10 AC लगाए हैं। 6 कंप्यूटर हैं। आरामदायक कुर्सी लगाई हैं। जरूरत के अनुसार आधुनिक ऑटोमैटिक रोशनी सिस्टम लगाया है। कारपेट टाइल्स लगी है। जो सर्दियों में गर्मी और गर्मियों में ठंडक की अनुभूति कराएंगी।
UIT के XEN कुमार संभव अवस्थी ने बताया कि पूर्व कलेक्टर डॉ जितेंद्र सोनी के समय लाइब्रेरी बनाने का काम शुरू हुआ था। जो मौजूदा कलेक्टर के प्रयासों से आधुनिक बनाया गया है। फिलहाल इस लाइब्रेरी में 150 से अधिक छात्र छात्राएं एक साथ पढ़कर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक अध्ययन कर सकते हैं। यहां पुरानी किताबें हैं। कंप्यूटर पर आवश्यक जानकारी जुटा सकते हैं। इंटरनेट सुविधा है।
बेहद आरामदायक कुर्सियां
बेहद आरामदायक कुर्सी लगी हैं। बैग रखने के लिए जगह अलग से है। पानी की व्यवस्था हैं। गर्मियों के दिनों के लिए 10 बड़े एसी लगा दिए हैं। आधुनिक कारपेट है। जो वातानुकूलित रखने में सहायक है। खास बात यह है कि जितनी रोशनी की जरूरत है उसके अनुसार लाइट ऑटोमैटिक जलती है। जिससे अनावश्यक बिजली खर्च नहीं होती है।