Explore

Search

February 10, 2026 12:22 am


फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में एक आरोपी पकड़ा : हथियार से डरा-धमकाकर 52 हजार रुपए लेकर हुए थे फरार, ऋषभदेव थाना क्षेत्र का मामला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर बिलख गडावत के पास फाइनेंस कर्मचारी के साथ हुई लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया- ओम प्रकाश ने थाने में ​रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया कि वह भारत फाइनेंस कंपनी ऋषभदेव में रिस्क रिकवरी मैनेजर के पद पर काम करता है।

13 सितंबर 2024 को कलेक्शन लेने के लिए भागलाघाट बारा गया था। वहां से वापस ऋषभदेव लौट रहा था। बिलख गडावत के पास पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने बाइक को रूकवाया और लोहे का सरिया और अन्य हथियार दिखाकर धमकाया।

फिर उसके पैसे के कलेक्शन का बैग छीन लिया, जिसमें 52650 रुपए नकद थे। इसके अलावा पेन, डायरी और कलेक्शन डिमांड शीट थी, जिसे लेकर भाग गए। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की। जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बाकी की तलाश जारी है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर