Explore

Search

February 10, 2026 12:22 am


बूंदी भाजपा में जिलाध्यक्ष पद पर सस्पेंस : तीन दावेदारों में टकराव, संगठन पर्व की बैठक भी नहीं हो पाई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बूंदी। जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। वर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के कार्यकाल के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा के लिए संगठन पर्व के तहत होने वाली बैठक भी स्थगित हो गई। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।

जिलाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रमुख दावेदार सामने आए हैं। पहली दावेदार नूपुर मालव हैं, जो वर्तमान में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत संगठन में लगातार सक्रियता और राज्य स्तर पर महिला मोर्चा में नंबर वन की उपलब्धि है। हालांकि, महिला होने के कारण उनकी दावेदारी कमजोर मानी जा रही है।

दूसरे दावेदार योगेंद्र श्रृंगी हैं, जो वर्तमान में पार्टी के महामंत्री हैं। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके श्रृंगी की मजबूती उनका लंबा संगठनात्मक अनुभव है। लेकिन जिले में बनिया-ब्राह्मण समुदाय को लगातार महत्वपूर्ण पद मिलने से अन्य जातियों में असंतोष की स्थिति है।

तीसरे दावेदार सीताराम सैनी हैं, जो वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष हैं और प्रभु लाल सैनी के करीबी माने जाते हैं। हालांकि, व्यापारी होने के कारण वे संगठन के कार्यक्रमों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, जो उनके लिए कमजोर पक्ष माना जा रहा है।

पिछले दस वर्षों से बूंदी में भाजपा का प्रदर्शन कमजोर रहा है, इसलिए नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी गंभीर मंथन कर रही है। सभी दावेदारों के पक्ष-विपक्ष को देखते हुए अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर