हनुमानगढ़। जिले के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद ने भाई-भाई को आमने-सामने ला दिया है। श्याम सिंह ने अपने भाई रामसिंह और भतीजों के खिलाफ फसल चोरी का मामला दर्ज कराया है। मामला 2016 का है, जब श्याम सिंह के पिता बहाल सिंह ने 11.5 बीघा जमीन की वसीयत की थी। इसमें आधा हिस्सा अजमेर सिंह को और आधा रामसिंह के पुत्रों को मिला था। पिता के निधन के बाद दोनों पक्ष अपनी जमीन पर खेती कर रहे थे। 3 नवंबर की रात श्याम सिंह और उनकी पत्नी वीरां को खेत में रामसिंह, रविन्द्र और हरविन्द्र सिंह धान की फसल काटते मिले। विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं। आरोपी हथियारों से लैस थे। श्याम सिंह ने 4 नवंबर को पुलिस में शिकायत की। टाउन पुलिस थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को पाबंद कर दिया। अगले दिन श्याम सिंह ने देखा कि और फसल काट ली गई है। विरोध करने पर रामसिंह और उनके परिवार ने मारपीट की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर श्याम सिंह को बचाया। टाउन पुलिस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हेड कॉन्स्टेबल उम्मेदाराम को जांच सौंपी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
A Timeline Of What Happens After You Quit Smoking
March 14, 2026
1:25 pm
Dark Market Url
March 14, 2026
1:25 pm
Examine This Report on how to copy and paste messages
March 14, 2026
1:24 pm
The Fact About mass corp search That No One Is Suggesting
March 14, 2026
1:21 pm

जमीनी विवाद में भाई ने भाई की फसल काटी : पिता की वसीयत के बाद शुरू हुआ विवाद, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया मामला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

