डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की भंडारिया घाटी में कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल है। मृतक की पहचान उदयपुर पिपलापारा निवासी दिलीप गुर्जर (23) के रूप में हुई है। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र के अनुसार, मृतक के पिता कालू गुर्जर ने पुलिस को बताया कि दिलीप और उसका साथी सुरेश गुर्जर काम से डूंगरपुर के मेवाड़ा गए थे। वापसी के दौरान रात में भंडारिया घाटी के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया। दिलीप की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
Bağımsız çalışan ve profesyonel hizmetler sunan Mersin escort bayan reklam alanı! #2 #2
March 14, 2026
10:02 am
Шредеры Kobra – уничтожитель грамот Kobra
March 14, 2026
10:01 am
Yenişehir Escort Bayan
March 14, 2026
10:01 am
ÇOK YAKINDA
March 14, 2026
10:00 am

कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, साथी घायल : भंडारिया घाटी में हुआ हादसा, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

