Explore

Search

February 15, 2026 8:33 am


सुतली बम ब्लास्ट में किसान का पेट फटा : आंतें बाहर आईं; खेत की रखवाली के दौरान हुआ हादसा, गंभीर हालत में जोधपुर रेफर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में बुधवार रात को खेत की रखवाली करने गए एक किसान ने सुतली बम फोड़ा। हादसे में सुतली बम उछलकर सीधा उसके पेट में लगा, जिससे बड़ा घाव हो गया। हादसे में किसान का पेट फट गया और उसकी आंतें व अमाशय बाहर आ गए। किसान ने अपने परिजनों को फोन कर बम फटने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल किसान को पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। बांगड़ अस्पताल के सर्जन डॉ. जेपी रांगी ने बताया- युवक के पेट में गहरा घाव था, जिससे उसकी आंतें व अमाशय बाहर आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उसी रात जोधपुर रेफर कर दिया गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर