झुंझुनूं। जिले के मण्डावा कस्बे में शादी के दौरान एक घर में रखे बक्से से गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुए गहनों की कीमत 45 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। घटना कस्बे के वार्ड नं. 01 की है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। थानाधिकारी रामनिवास ने बताया कि सुरेश कुमार चोपदार ने चोरी की रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उनके घर में शादी थी। भतीजी पिंकी बुधवार दोपहर को शादी समारोह में शामिल होने आई थी। साथ में बक्सा था जिसमें जेवरात थे। बक्से को घर में ही रख दिया था। शाम को चार बजे संभाला तो बक्से में रखे सोने का हार, मंगलसूत्र, कानों के झूमके, तागड़ी समेत अन्य जेवरात गायब थे। घर में मौजूद लोगों से पूछाताद की लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़ित ने बताया कि चोरी हुए गहनां की कीमत 45 लाख रूपए थी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट मिली है। मामले की जांच कर रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़
Plinko: Traditional Play Reimagined for Online Fun plus Funds Prospects
February 15, 2026
1:42 am
Never Miss a A01 File Again – FileMagic
February 15, 2026
1:41 am
Dark Market 2026
February 15, 2026
1:40 am
All-in-One XMT_BIN File Viewer – FileMagic
February 15, 2026
1:39 am

शादी के घर से लाखों रुपए के गहने चोरी : बक्से में रखे थे, पुलिस ने मौका मुआयना किया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

