उदयपुर। उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे-27 पर ओवर ब्रिज पर गुरुवार को एक ट्रेलर में ब्लास्ट के साथ आग लग गई। ब्लास्ट होते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेलर को हाईवे किनारे लगाया और कूदकर अपनी जान बचाई। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हाइवे पर ट्रेफिक जाम हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी अनुसार- हादसा डबोक चौराहा ओवरब्रिज पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। ट्रेलर के पीछे के टायर में अचानक ब्लास्ट होकर आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रक से आग की लपटें उठने लगी। आग और काफी धुएं का गुबार देख आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग बुझने पर ट्रेफिक को रोक दिया गया। आग बुझाने के बाद ट्रेफिक व्यवस्था बहाल की गई। बता दें, करीब 15 दिन पहले भी इसी ओवर ब्रिज पर एक ट्रक में आग लग गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़
Top Reasons To Choose FileViewPro For Unknown Files
February 14, 2026
12:51 am
бездепы в казино 2026 с выводом денег
February 14, 2026
12:49 am
Battlefield 6: Improving Campaign Stories Over Black Ops Cold War
February 14, 2026
12:48 am
Battlefield 6: Would Game Pass Be Good for It?
February 14, 2026
12:37 am

ट्रेलर का टायर ब्लास्ट होते ही लगी आग : ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, नेशनल हाईवे 27 पर डबोक ओवरब्रिज पर हादसा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

