Explore

Search

February 20, 2026 12:36 pm


घर से 5 तोला सोना व आधा किलो चांदी चोरी : पडौसी को चाबी देकर गए थे, फिर भी घर में चोरी हो गई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के भैरू मोहल्ला में घर का ताला तोड़कर चोर 5 तोला सोना व करीब आधा किलो चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पड़ौसी को चाबी देकर गए थे। उसके बावजूद मकान में चोरी हो गई। महिला शीला देवी ने बताया कि हम 18 फरवरी को शादी में गए थे। हमारे घर की चाबी पडौसी दुकानदार राजकुमार गुप्ता को देकर गए थे। 19 फरवरी को शादी से आए तो राजकुमार गुप्ता से चाबी मांगी। लेकिन उसने कहा चाबी कहीं रख दी मिल नहीं रही है। इस कारण मैं दिल्ली दरवाजा में बहू के मकान पर आ गई। उसके अगले दिन 20 फरवरी को सुबह 6 बजे पडौसी दुकानदार से चाबी पूछी। तब उसने बताया कि आपके घर के अंदर तो सामान बिखरा हुआ है। तब वहां पहुंची तो घर को देखा। घर के अंदर से करीब 5 तोला सोना व आधा किलो चांदी के जेवर नहीं मिले। पूरा सामान बिखरा हुआ मिला। महिला ने कहा कि घर पर ताला टूटा हुआ भी नहीं मिला और ताला भी गायब है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। अब पुलिस जांच में लगी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर