अलवर। शहर में शिवाजी पार्क थाना इलाके में नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना वाले दिन युवक के बड़े भाई का 12वां था। जानकारी अनुसार- जोगेंद्र उर्फ गौरू राजपूत (24) का हसन खां मेवात नगर पुलिया के पास भगवानपुरा नाले में गुरुवार को शव मिला था। वह कच्ची बस्ती बिराई माता मंदिर के पास बुध विहार का रहने वाला था। मृतक के पिता सूरज राजपूत ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा जोगेंद्र किसी काम से हसन खां मेवात नगर की तरफ गया था। तब नाले में गिरने से मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की भी बीमारी के चलते करीब 12 दिन पहले ही मौत हुई थी।

लेटेस्ट न्यूज़
How Do You Equip Issues On Free Realms?
February 20, 2026
11:11 am
По какой причине зеркала веб-сайта казино адмирал икс так важны для всех игроков?
February 20, 2026
11:11 am
Checklist Of All Yono Video Games
February 20, 2026
11:11 am
Improve(Enhance) Your Quit Smoking Vape In three Days
February 20, 2026
11:06 am

12 दिन में 2 सगे भाइयों की मौत : पिता बोले- बेटा काम से गया था, नाले में गिरा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

