जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत छह कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड करने के बाद गतिरोध बढ़ गया है। कांग्रेस विधायकों का सदन में धरना जारी है। कांग्रेस विधायक सदन में ही रात गुजारी। सदन में धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने रामधुनी भी की। इधर, धरने पर बैठे निलंबित विधायक संजय कुमार जाटव और जाकिर हुसैन गैसावत की तबीयत बिगड़ गई। विधानसभा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी के विरोध में स्पीकर की डायस की तरफ बढ़ने वाले विधायकों पर शुक्रवार को कार्रवाई की गई थी। शुक्रवार देर रात तक सरकार से वार्ता का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी थी। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नेता प्रतिपक्ष के चेंबर में वरिष्ठ विधायकों से वार्ता की थी। पर सहमति नहीं बन पाई थी। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को सभी जिलों में प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत मंत्री का पुतला जलाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
Mezitli Escort Deneyimlerinden Müşteri Yorumları ve Tavsiyeler
March 14, 2026
9:09 am
lüks eşlik Mersin
March 14, 2026
9:09 am
如何申请长期 PVIP 签证 需要遵守规定。
March 14, 2026
9:08 am
Where To Discover Free Graduation Clipart Photographs
March 14, 2026
9:08 am

विधानसभा से निलंबित दो कांग्रेस विधायकों की तबीयत बिगड़ी : विपक्ष का सदन में धरना जारी; भाजपा प्रभारी बोले- कांग्रेस के दो गुटों की आपसी लड़ाई
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

