Explore

Search

February 24, 2025 12:49 am


लेटेस्ट न्यूज़

बेकाबू बस पलटी, 2 की मौत : रिसेप्शन में जा रहा था दुल्हन का परिवार; महिला बोली-ड्राइवर ने स्पीड में दौड़ाई,टोकने पर भी नहीं रुका

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलटने से महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई। 28 घायल हो गए। बस में करीब 50 लोग सवार थे। बस में दुल्हन का परिवार था, जो रिसेप्शन में शामिल होने दूल्हे के घर जा रहा था। हादसा उदयपुर-झाड़ोल NH 58-E पर रणघाटी में बाघपुरा थाना क्षेत्र में दोपहर 12 बजे हुआ। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने बस के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। सुमन (50) पत्नी किशन वेद निवासी जामर कोटड़ा और राजू (28) पुत्र नाथू वेद निवासी अजबरा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से झाड़ोल हॉस्पिटल पहुंचाया। घायलों ने ड्राइवर पर लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है।

रिसेप्शन में शामिल होने जा रहे थे दुल्हन पक्ष के लो

बस में सवार लोग देबारी से झाड़ोल के बदराणा जा रहे थे। दरअसल, जगदीश वेद पुत्र अंबालाल वेद निवासी बदराणा की शादी 21 फरवरी को देबारी में पूजा पुत्री लक्ष्मी लाल वेद से हुई थी। शनिवार सुबह दूल्हा पक्ष का बदराणा में रिसेप्शन कार्यक्रम था। उसी में शामिल होने बस में दुल्हन पक्ष के लोग जा रहे थे। झाड़ोल से करीब 10 किलोमीटर दूर बाघपुरा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। बस में सवार कांता ने बताया- ड्राइवर लापरवाही से बस चला रहा था। उसे रास्ते में टोका भी, लेकिन वह नहीं माना और मनमानी करते हुए लापरवाही से चलाता रहा। रणघाटी के पास बस पलट गई। मौका देखते ही ड्राइवर भाग गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर