धौलपुर। जिले में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सैपऊ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर थानाधिकारी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने तसीमो पुल के पास से चौराखेड़ा गांव जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोविंद सिंह (24) पुत्र राजवीर सिंह के रूप में हुई है। वह चौराखेड़ा का रहने वाला है। उसके पास से 32 बोर की एक देशी पिस्टल बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार और वृताधिकारी अनूप सिंह के सुपरविजन में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
AGENJITU303 : Situs Slot Gacor Terpercaya Indonesia Gampang Maxwin
March 15, 2026
2:59 pm
Where can one see news about hot celebrities?
March 15, 2026
2:58 pm
Answers about Israel
March 15, 2026
2:58 pm

अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार : 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

