कोटा। शहर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए 42 लाख की ठगी करने वाले एक साइबर ठग को अम्बाला से गिरफ्तार किया। आरोपी सुभाष बेनीवाल सिरसा हरियाणा के बैंक खातों में कुल राशि 680000 रुपए जमा करवाई और राशि विड्रॉल करना पाया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया- 22 अगस्त 2024 को फरियादी प्रतीक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह बंगलौर में प्राइवेट नौकरी करता है। पिता विमल कुमार सिरोही में सर्किट हाउस में नौकरी करते हैं। मेरे द्वारा एक बचत खाता कोटा की निजी बैंक शाखा शॉपिंग सेन्टर गुमानपुरा में खुलवाया गया था। थाना कोटा में है, जिसमें मेरी सैलेरी जमा होती है। उस खाते में करीब लगभग 42 लाख रुपए जमा थे। 19 मई 2024 को पासबुक में एंट्री करवाने बैंक गया था। पासबुक में एंट्री को देखा तो पता लगा कि अकाउंट से 26 अप्रैल 2024 से 10 मई 2024 तक कुल 27 बार प्रयासों से मेरे खाते से लगभग 42 लाख एक हजार एक सौ उनहत्तर रुपए निकाल लिए गए है, जो नेट बैंकिंग के माध्यम से हुई है। मेरे द्वारा उस रकम को निकाला नहीं गया है।
मेरे अकाउंट से करीब 42 लाख रुपए की राशि को अज्ञात व्यक्तियों की ओर से धोखाधड़ी कर निकाल लिया है। एसपी ने बताया- आरोपी सुभाष बेनीवाल को केन्द्रीय जेल अम्बाला हरियाणा से प्रोडक्शन वांरट पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम की ओर से आरोपियों ने साइबर ठगी में प्रयोग किए गए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों का रिकार्ड प्राप्त किया। प्राप्त बैंक रिकार्ड व तकनीकी साधनों से पता लगाया कि फरियादी से ठगी गई है। आरोपी सुभाष बेनीवाल सिरसा हरियाणा के बैंक खातों में कुल राशि 680000 रुपए जमा करवायी औरराशि विड्रॉल करना पाया गया। जांच में आरोपी सुभाष बेनीवाल को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर केन्द्रीय जेल अम्बाला हरियाणा से गिरफ्तार किया। फरियादी से ठगी की गयी राशि व अन्य आरोपियों के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है। इस प्रकरण में पूर्व में चार आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।