Explore

Search

July 7, 2025 10:22 pm


पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार : जंगल की ओर हुआ था फरार, पत्थर से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के आंगई थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध पत्थर से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चंबल रेता बजरी की रोकथाम के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आंगई थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि 7 फरवरी को बजरी की कार्रवाई के दौरान पुलिस पार्टी पर हमला हुआ था। पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैधपुरा निवासी संजय (22) के रूप में हुई है। संजय 7 फरवरी को पुलिस पार्टी पर हमला करने के बाद से फरार चल रहा था।

अवैध पत्थर खनन की कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिलाचौन्द की ओर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध ब्लॉक पत्थर ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों ट्रैक्टर आते दिखे। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। मामले में धारा 303(2) बीएनएस, 41, 42 फोरेस्ट एक्ट और 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार ड्राइवरों की तलाश जारी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर