Explore

Search

August 3, 2025 2:24 pm


भूखंड विवाद में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक : पहले भी दो बार कर चुका है ऐसी हरकत, पुलिस ने समझाइश कर उतारा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

श्रीगंगानगर। जिले के सादुलशहर में एक युवक अपने निजी भूखंड के विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। प्रथम दृष्टया भाईयो से चल रहे विवाद के चलते टंकी पर चढ़ने की बात सामने आई है। टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद स्थानीय सादुलशहर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने के बाद काफी मशक्कत के बाद युवक नीचे उतर आया। एएसआई रामप्रताप ने बताया कि वार्ड नंबर 9 निवासी जगदीश सहारन पुत्र लादूराम सहारन कस्बे में स्थित वॉटर वर्क्स के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। यह व्यक्ति पहले भी दो बार टंकी पर चढ़ चुका है। पुलिस ने बताया कि पांच दिन पहले इसने ने अपने भाई के साथ मारपीट की थी। जिससे विवाद और भी बढ़ गया था। जिसके बाद पुलिस ने जगदीश को पाबंद भी किया था।

सोशल मीडिया पर शेयर हुए वीडियो में टंकी पर चढ़े जगदीश सहारन ने टंकी से एक पत्र भी नीचे फेंका। पुलिस प्रशासन ने तुरंत इस पत्र को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि उस पत्र में क्या लिखा हुआ है ये बात सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद, सादुलशहर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। एएसआई रामप्रताप, एसआई जगदीश कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जगदीश देर रात करीब 2 बजे के आस पास टंकी पर चढ़ गया था। पुलिस के काफी समझाने पर जगदीश करीब दोपहर 12 बजे टंकी से नीचे उतर आया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर