Explore

Search

February 22, 2026 12:32 am


खाटू मेले में मिठाई की दुकान में लगी आग : लाखों रुपए का नुकसान हुआ, आधे घंटे में पाया गया काबू

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले में बाबा खाटूश्याम के मेले के दौरान मंदिर परिसर के पास आग लगने की घटना सामने आई है। आग मिठाई की दुकान में लगी। जिस पर करीब आधे घंटे में काबू पा लिया गया। आग लगने के चलते लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की घटना खाटू में मंदिर से पहले 75 फीट ग्राउंड के नजदीक प्रेमानंद मिष्ठान भंडार की है। यहां सुबह 4 बजे के करीब लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती हुई देखी। इसके बाद दमकल को मौके पर बुलाया जाएगा। करीब आधे घंटे में आग पर काबू भी पा लिया गया। दरअसल, खाटू में पुलिस और प्रशासन की सख्ती के विरोध में बीती दोपहर से ही खाटू में तमाम दुकानें बंद है। प्रेमानंद मिष्ठान भंडार की दुकान भी कल दोपहर से ही बंद थी। सुबह 4 बजे आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें निकलती हुई देखी तो मौके पर दमकल की दो गाड़ियों को बुलाया गया।

जानकारी के अनुसार, करीब 4:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने के असल कारणों का पता नहीं लग पाया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी है। बता दें कि जहां पर यह हादसा हुआ है वहां से 75 फीट ग्राउंड की 14 लाइन नजदीक है। हालांकि मेले के दौरान हमेशा यहां पास ही दमकल की गाड़ियां खड़ी रहती है। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पास में ही कई दुकानें और भी है। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं फैली।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर